Advertisement
दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर रुख स्पष्ट करे भाजपा : संजय सिंह

सिंह ने पत्र में कहा, "भाजपा दिल्ली में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के निर्णय को समाप्त क्यों करना चाहती है? आप दिल्ली की जनता को 400 यूनिट तक के इस्तेमाल पर आधी कीमत की छूट को समाप्त करके राहत को बंद क्यों करना चाहते हैं?"
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग भाजपा के इस रुख से नाराज हैं।
सिंह ने कहा, "जब महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा या उत्तरांचल जैसे हर दूसरे राज्य में बिजली की कीमत बढ़ रही है, वहीं आप सरकार मुफ्त बिजली दे रही है। भाजपा इसका विरोध क्यों कर रही है?"
उन्होंने यह भी कहा कि जब एक सांसद प्रति माह पांच हजार यूनिट मुफ्त बिजली का हकदार हो, तो दिल्ली के आम लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने से इनकार करना अनुचित होगा।
सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने कहा है कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो इस योजना को वापस लेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


