Advertisement
भाजपा ने बोला राहुल गांधी पर हमला, बांट रहे हैं झूठ का पुलिंदा, यहां देखें

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 14 दिसंबर, 2018 को कहा था कि उसने वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की, जिन्होंने अदालत को बताया कि भारत के दुश्मनों ने पांचवी पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू विमान हासिल कर लिए हैं और भारत के पास उस तरह का कोई विमान नहीं है। प्रसाद ने कहा, "सीएजी रपट में कहती है कि पिछले 15 सालों से कोई काम नहीं किया गया। खरीदी प्रक्रिया 2000 में शुरू की गई थी। प्रस्ताव के लिए एक अनुरोध 2007 में किया गया था और निविदा नवंबर 2011 में खोली गई।"
कांग्रेस नेतृत्व वाली तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा, "15 सालों में आप कोई काम नहीं कर सके। और उसके बाद सौदे में फिर विलंब हुआ।"
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


