Advertisement
बिहार के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा का मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा

भाजपा ने नारा दिया है 'वही भरोसा दुगुनी रफ्तार, भाजपा की शिवराज सरकार'। संकल्प पत्र में फसल बीमा योजना, किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर से कर्ज और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का ब्यौरा दिया गया है, वहीं निर्धन वर्ग के बच्चों और अन्य सभी वर्ग के बच्चों को दी जा रही छात्रवृत्ति का भी ब्यौरा दिया गया है। प्रदेश में गरीब परिवारों को जन्म से लेकर मृत्यु तक दी जाने वाली आर्थिक मदद का जिक्र किया गया है। इस संकल्प पत्र में कमल नाथ सरकार पर आरोप लगाया गया है कि उसने शिवराज सिंह सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब हितैषी योजनाओं को बंद कर दिया था। भाजपा सरकार ने पंच परमेश्वर योजनाओं का क्रियान्वयन फिर प्रारंभ करने की बात कही है, वहीं पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए दिए जाने वाले भत्ते में भी बढ़ोतरी का जिक्र किया गया है।
भाजपा ने इस संकल्प पत्र में कहा है कि गरीबों को सस्ते दर पर भोजन देने की दीनदयाल रसोई योजना भी कमल नाथ सरकार ने बंद कर दी थी, उसे भी भाजपा सरकार ने फिर से प्रारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी कमल नाथ सरकार ने बंद कर दिया था जिसे फिर से शुरू किया गया है। अब तक 17 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
भाजपा ने अपने आगामी संकल्पों का ब्यौरा देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को शुरू की गई सम्मान निधि में प्रदेश की ओर से चार हजार रुपए जोड़ कर दिए जाएंगे। इस तरह किसानों को कुल 10 हजार रुपए साल में मिलेगा। इस योजना से 77 लाख किसान लाभान्वित होंगे। बिना राशन कार्ड वाले 37 लाख गरीब परिवारों को खाद्यान्न पर्ची देकर नियमित राशन दिया जाना प्रारंभ किया गया है। चंबल के बीहड़ इलाके में छह हजार करोड़ रुपए की लागत से अटल प्रोग्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की पावन नदी नर्मदा, बेतवा, चंबल, पार्वती का जल उनके आसपास के क्षेत्रों में पेयजल के रूप में पहुंचाने की योजनाएं बनाई जाएंगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


