BJP presidential visit to national president from Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा का दौरा सोमवार से

khaskhabar.com: रविवार, 11 जून 2017 5:26 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा का दौरा सोमवार से
जयपुर । भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया राहटकर के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पहली बार राजस्थान के दौरे पर 12 जून को आ रही है। इस दौरान 12 जून को सुबह साढ़े दस बजे सांगानेर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्षा का स्वागत होगा। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा अजमेर जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि 13 जून को जयपुर में प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा की प्रेस वार्ता होगी। इसके बाद नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतुका भवन में प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति का आयोजन पार्टी की पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। इसके बाद पद्मिनी-मीरा बाई की भूमि पर अध्यक्ष के पदापर्ण पर सक्षम नारी-सशक्त राजस्थान सम्मेलन का आयोजन भी तोतुका भवन में किया जायेगा। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल, प्रदेश महामंत्री निशी मुकेश, एकता अग्रवाल, प्रवक्ता बबीता शर्मा, निमिषा गौड़, समेत कई पदाधिकारी मौजूद रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement