BJP organizational meeting discussed booth committee verification and preparation for by-elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ कमेटी सत्यापन और उपचुनाव की तैयारी पर चर्चा

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2024 4:44 PM (IST)
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ कमेटी सत्यापन और उपचुनाव की तैयारी पर चर्चा
दौसा। भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत नांगल राजावत मंडल में चूडियावास और कालीखाड़ शक्ति केंद्र पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राजेश मीणा ने की, जिसमें प्रदेश मंत्री अजीत मांडल और दौसा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रवासी विकास शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक में बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख का सत्यापन अभियान चलाया गया, साथ ही संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री अजीत सिंह ने अपने वक्तव्य में भाजपा को एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी के रूप में वर्णित किया और कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संगठन की नीतियों पर काम करते हुए उसे मजबूती प्रदान करने के लिए दिन-रात कार्यरत रहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सदस्यता अभियान के तहत भाजपा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है, जिसमें सभी समाजों और वर्गों से लोग जुड़ रहे हैं। इससे पहले, शुक्रवार को भाजपा लवाण मंडल की कार्यसमिति और मोर्चा संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी, और पालकों की बैठक शेरसिंह रजवास प्याऊ वाले बालाजी मंदिर में सुनील पाटनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में अशोक सेन, रामजीलाल मीणा, महादेव मीणा, जयपाल कसाना, और संदीप मीणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे, जहां संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement