BJP Municipal Board committed to the development of Jodhpur city: Mehta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा निगम बोर्ड जोधपुर शहर के विकास को संकल्पबद्ध : मेहता

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 1:10 PM (IST)
भाजपा निगम बोर्ड जोधपुर शहर के विकास को संकल्पबद्ध : मेहता
पृथ्वीराज नगर विकास समिति ने किया महापौर मेहता का अभिनंदन जोधपुर। महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि नगर निगम में नवगठित भाजपा बोर्ड जोधपुर के चहुंमुखी विकास और शहर के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने को संकल्पबद्ध है। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना 'सबका साथ-सबका विकास' के अनुरूप पार्षदों के सहयोग से शहर के प्रत्येक वार्ड में समान दृष्टिकोण से विकास कार्य करवाएंगे। महापौर मेहता ने यह विचार पृथ्वीराज नगर विकास समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किये। महारानी पार्क परिसर में आयोजित महापौर मेहता के इस सम्मान समारोह में पृथ्वीराज नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र भंसाली,प्रोफेसर नरपत सिंह शेखावत, डॉ. नवीन चंद शर्मा, शंकरदान सान्दु, मेजर अभय सिंह राठौड़, राजेंद्र बजारी, मुकेश दवे, जे. जे. पटेल, दीपक गुप्ता, रमेश चौधरी, हनुमान राम सुथार, राजेंद्र सिंह पंवार एवं श्रेयांश भंसाली उपस्थित रहे।इस अवसर पर मातृशक्ति की ओर से सुजाता भंसाली, अदिति भंसाली, तरुणा यादव, नम्रता जैन एवं भावना सिद्धावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद्र मेहता, भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश पुरोहित एवं पार्षद सुरेश नागोरी का पंडित यशवंत व्यास व केशव पारीक के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक करवाया गया। इस अवसर पर नगर के विकास, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।वहीं, मरुधरा पत्रकार संस्थान की ओर से संस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र भंसाली, उपाध्यक्ष सैयद मुनव्वर अली, सचिव आईदान जाखड़, कोषाध्यक्ष मोहन रत्नेश एवं सांस्कृतिक सचिव अशोक मूलचंदानी ने महापौर मेहता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement