BJP MP Nepal Singh apologized On Indian Army statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘... सेना के जवान’ वाले बयान पर बीजेपी सांसद ने दी सफाई, माफी भी मांगी

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जनवरी 2018 11:24 AM (IST)
‘... सेना के जवान’ वाले बयान पर बीजेपी सांसद ने दी सफाई, माफी भी मांगी
लखनऊ। सेना के जवानों की शहादत का अपमान करने वाले बीजेपी सांसद ने अपने बयान पर मंगलवार को सफाई दी। आलोचना के बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है। यूपी के रामपुर सीट से बीजेपी सांसद नेपाल सिंह ने भारतीय सेना पर दिए अपने बेतुके बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वे भारतीय सेना की काफी इज्जत करते हैं। उनके बयान को तोड़-मरोडक़र पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मैनें जवानों को और अधिक सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही। नेपाल सिंह ने कहा, मैंने सेना के लिए कोई अपमान की बात नहीं की मुझे शहीदों के लिए दुख है, मैं माफी मांगता हूं. पर मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। नेपाल सिंह ने आगे कहा, मैंने ये बोला था कि वैज्ञानिक लगे हुए हैं और कोई डिवाइस ढूंढ रहे हैं कि कोई गोली आये तो लगे नहीं, सिपाही का प्रोटेक्शन हो जाए। उन्होनें कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक बीजेपी सांसद नेपाल सिंह ने कहा था कि ये तो रोज मरेंगे आर्मी में, कोई ऐसा देश है जहां आर्मी का आदमी न मरता हो झगड़े में? गांव में भी झगड़ा होता है तो एक न एक घायल होगा ही। उन्होंने कहा कोई ऐसी डिवाइस बताओ, जिससे आदमी न मरे? ऐसी चीज बताओ कि गोली काम न करे, उसे करवा दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement