bjp mla Gyan Chand Gupta -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

khaskhabar.com: सोमवार, 19 मार्च 2018 1:27 PM (IST)
मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने की पूजा-अर्चना
पंचकूला । पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में अपनी पत्नी बिमला गुप्ता के साथ माता के दर्शन कर मां के चरणों में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा अर्चना कर हवन में आहुतियां डाली। उन्होंने नववर्ष के चैत्र नवरात्रों पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं में माता मनसा देवी के प्रति काफी श्रद्धा है और देश के कौने-कौने से लोग माता के दर्शन करने आते है और माता भी अपने श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करती है। यही कारण है श्रद्धालुओं की नवरात्र मेले में भीड़ बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज मैंने माता के चरणों में प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हमें माता के दर्शन करने उपरांत प्रण लेना चाहिए कि हम कन्या भ्रूण हत्या न करें और न ही किसी को करने दें। हम नवरात्रों में कन्या पूजन करते है और कन्याओं को माता का स्वरूप मानते है इसलिए हमें बेटियों को गर्भ में नहीं मारना चाहिए बल्कि बेटों की तरह सम्मान देना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हमें सामुहिक प्रयास करने होंगे।
इस मौके पर जिला भाजपा के प्रधान दीपक शर्मा, जिला भाजपा के महामंत्री हरेंद्र मलिक, अमित गुप्ता, नगराधीश ममता शर्मा, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव पृथ्वीराज सिंह, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य शारदा प्रजापति, संदीप गुप्ता, वंदना गुप्ता सहित बोर्ड के प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement