BJP MLA from Madhya Pradesh reached Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम पहुंचे मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक,कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा

khaskhabar.com: बुधवार, 11 मार्च 2020 05:44 AM (IST)
गुरुग्राम पहुंचे मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक,कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा
दिल्ली । मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रखने लिए गुरुग्राम में एक होटल में ले आई है। आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 19 विधायको के इस्तीफे के बाद से सरकार संकटों से घिर गई है। इससे सरकार के अल्पमत में आने की बात कही जा रही है। भाजपा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस में चल रहे घमासान से कोई लेनादेना नहीं है, कांग्रेस में जो हो रहा है, वह उनका अंदरूनी मामला है। जहां तक सिंधिया का मामला है, वह उनसे ही पूछें।
वहीं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि भाजपा के विधायक गुरुग्राम में छुट्‌टी मनाने आए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement