Advertisement
बंगाल में भाजपा विधायक फांसी पर लटके पाए गए

राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता सायंतन बसु ने कहा, "अगर बंगाल में एक निर्वाचित विधायक सुरक्षित नहीं है, तो यहां आम लोगों की सुरक्षा क्या होगी? हम इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करेंगे। राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है।"
वहीं, उत्तर दिनाजपुर जिले के तृणमूल कांग्रेस के नेता अमल आचार्य ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें फौरन सजा मिलनी चाहिए।
घटना की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "रे की हत्या की गई है।" विजयवर्गीय ने हत्या के पीछे रे की राजनीतिक संबद्धता पर भी सवाल उठाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


