Bjp meeting in MP from 16 in Riva-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मप्र: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जून से रीवा में

khaskhabar.com:
मप्र: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जून से रीवा में
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 16 जून को रीवा में शुरू होगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किए जाने के साथ राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के प्रदेश में क्रियान्वयन पर जिलेवार चर्चा की जाएगी। साथ ही गत कार्यसमिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement