Advertisement
भाजपा नेताओं का पाकिस्तान पर निशाना, नोबेल शांति पुरस्कार की चर्चा को बताया 'सबसे बड़ा मजाक'

भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा, "हमारे पड़ोस में, खासकर पाकिस्तान के साथ, एक मजेदार स्थिति चल रही है। वे अपनी भू-राजनीतिक हैसियत से बढ़कर काम करने की कोशिश कर रहे हैं और दुनिया को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि हां, वे ही शांति वार्ताकार हैं। लेकिन हर कोई जानता है कि वे पूरी दुनिया के लिए आतंकवाद का केंद्र हैं। जहां कहीं भी आतंकवाद के निशान मिलते हैं और जहां कहीं भी 'आतंकवाद यूनिवर्सिटी' के 'ग्रेजुएट' मिलते हैं, उनका कोई न कोई ठिकाना पाकिस्तान में जरूर होता है।"
उन्होंने आगे कहा, "अब वे ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच शांतिदूत बनने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ईरान को उन पर जरा भी भरोसा नहीं है। उन्हें डर है कि ये पाकिस्तानी लोग उनकी मौजूदगी और उनके ठिकाने की जानकारी अमेरिकी और इजरायली खुफिया एजेंसियों को दे देंगे।"
टीआर श्रीनिवास ने कहा कि लोग इस बात पर हंस रहे हैं कि पाकिस्तान अपनी हैसियत से बढ़कर काम करने और भू-राजनीति में अपना वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इससे पाकिस्तानी सबसे बड़े मजाक का पात्र बन गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


