BJP Leader Vinay Katiyar says Taj Mahal Should be Renamed as Taj Mandir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ताजमहल में शिवचालिसा: विनय कटियार बोले- पुराने राजाओं का मंदिर, पूजा करना..

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 3:37 PM (IST)
ताजमहल में शिवचालिसा: विनय कटियार बोले- पुराने राजाओं का मंदिर, पूजा करना..
लखनऊ। ताजमहल पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ज्ञातव्य है कि सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के बाहर शिव चालिसा की। इसके बाद से यह मुद्दा गरमा गया है। अब बीजेपी नेता विनय कटियार ने भी इस मामले में बयान दिया है। विनय कटियार का कहना है कि ताजमहल में पूजा करना गलत नहीं। उन्होंने कहा कि बाहर कोई हनुमान चालीसा पढे या शिव आरती करें, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि ताजमहल पुराने राजाओं का महल और मंदिर था। बाद में शाहजहां ने इसको कब्रिस्तान बना दिया। कटियार ने कहा कि ताजमहल इमरात तो अच्छी है लेकिन वह ताजमहल नहीं बल्कि तेजोमंदिर है। लोगों को इसकी असलियत समझकर व्यवहार करना चाहिए। कटियार ने कहा कि ताजमहल में मंदिर होने के कई प्रणाम हैं वहां पानी गिर रहा है जबकि पानी तो शिव मंदिर में ही गिरता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement