Advertisement
कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा नेता, परिवार के सदस्यों की हत्या की

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आईएएनएस से कहा कि घटना की एक जांच के आदेश दिए गए हैं और भाजपा नेता की सुरक्षा में नियुक्त किए गए सभी आठ सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता राम माधव ने परिवार के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, "युवा भाजपा नेता वासिम बारी और उनके भाई की बांदीपोरा में हत्या से चकित और दुखी हूं। वरिष्ठ नेता बारी के पिता घायल हैं। सुरक्षा कमांडो के बाद भी यह घटना घटी। परिवार के प्रति शोक संवेदना।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


