माया को BJP उपाध्यक्ष के वेश्या कहने पर हंगामा,पार्टी ने हटाया
khaskhabar.com: बुधवार, 20 जुलाई 2016 4:54 PM (IST)
जेटली ने राज्यसभा में कहा,मैं निजी तौर पर खेद व्यक्त करता हूं। मैं आपके
सम्मान के साथ संबद्ध हूं और आपके साथ खडा हूं। गौरतलब है कि यूपी में
बीजेपी के 15 उपाध्यक्षों में से एक दयाशंकर सिंह ने बीएसपी में कथित तौर
पर टिकट बेचे जाने संबंधी उल्लेख करते हुए यह टिप्पणी की थी। केंद्रीय
मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी माफी मांगी व कहा,हमारे बीच मतभेद हो
सकते हैं, लेकिन हम मायावती जी का आदर करते हैं।