Advertisement
भाजपा से हर वर्ग को जोडऩा है : शिवराज

उन्होंने कहा, ‘‘सर्वव्यापी भाजपा, सर्वस्पर्शी भाजपा बनाने के लिए कलाकार, खिलाड़ी, साहित्यकार, समाजसेवी, अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यवसाय एवं सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों को पार्टी में जोडक़र संगठन का विस्तार करना है।’’
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी डॉ. अरविन्द भदौरिया ने उम्मीद जताई कि महिला मोर्चा पिछली बार की तरह इस बार भी सदस्यता अभियान में रिकार्ड बनाएगा।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने कहा कि ‘‘सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाना है। जिन वर्गों और समाजों में पार्टी नहीं पहुंची है, वहां पर बहनों को ज्यादा ध्यान देना है। महिला मोर्चा प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने में प्राणपण से जुट जाए।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


