Advertisement
जातिगत जनगणना के विरोध में नहीं है भाजपा : सम्राट चौधरी

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका की धरती पर दिए गए तथाकथित विवादित बयानों को लेकर भी सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने विदेश में जाकर लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का काम किया है। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान द्वारा देश को आरक्षण की व्यवस्था दिए जाने का भी मजाक उड़ाया है।
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के डीएनए में आरक्षण विरोधी नीतियां है। उनके परदादा पंडित नेहरू ने भी आरक्षण का विरोध किया था और तत्कालीन सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर आरक्षण का विरोध जताने का निर्देश दिया था। इसके बाद इंदिरा गांधी भी देश में गरीबों, पिछड़ों और दलितों को आरक्षण नहीं मिले, ऐसी नीतियों पर काम करती रहीं। राहुल गांधी के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी ने भी मंडल कमीशन को लागू किए जाने का विरोध किया था। विदेश में राहुल गांधी के बयान से उनका आरक्षण विरोधी डीएनए साबित हो गया।
उन्होंने कहा, आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है। यही कारण है जनता ने फिर मोदी सरकार पर भरोसा जताया है। 2014 में नरेंद्र मोदी लगातार गारंटी के साथ कह रहे हैं कि जब तक देश में मोदी की सरकार है, तब तक आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


