चुनावपूर्व भाजपा का फिर राम मंदिर का वादा,कहा-बहुमत मिलते ही...
khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 10:26 PM (IST)
नई दिल्ली। अब तक राम मंदिर के मसले को ठंडे बस्ते में रखती दर्शाती रही है भाजपा लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने एक बार फिर राम
मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी का कहना है कि अगर राज्य में पूर्ण
बहुमत से बीजेपी की सरकार बनती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का
निर्माण किया जाएगा।
यूपी में 11 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने हैं। पार्टी की उत्तर
प्रदेश इकाई के प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने रिपोर्टरों से कहा, राम मंदिर
आस्था का सवाल है। दो महीने में इसका निर्माण होने नहीं जा रहा है। मंदिर
का निर्माण चुनावों के बाद किया जाएगा। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता
में आएगी।