BJP has started preparations for 2022 Goa polls: CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा ने 2022 गोवा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है : सीएम

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जून 2021 08:05 AM (IST)
भाजपा ने 2022 गोवा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है : सीएम
पणजी। गोवा में भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से लयह बात कही। सावंत ने कहा, मैंने पिछले तीन महीनों और 2022 के चुनावों के बारे में बात की है। हमने 2022 के चुनावों के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है और हम सत्ता में लौट आएंगे। गोवा में विधानसभा चुनाव 2022 की शुरूआत में होने हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति ने कई प्रस्ताव पारित किए हैं, जिनमें से एक में भाजपा नीत गठबंधन सरकार को उसके कोविड प्रबंधन के लिए बधाई देना शामिल है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement