Advertisement
बीजेपी सरकार के ढुलमुल रवैये से द्वारका एक्सप्रेस-वे में हुई अनिश्चितकाल देरी : दीपेन्द्र हुड्डा

उन्होंने सवाल किया कि क्या खट्टर सरकार को 10 साल में अपनी एक भी ऐसी परियोजना नहीं मिली जिसकी मंजूरी, शिलान्यास और काम भी शुरु कराकर पूरा कराया हो? उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने द्वारका एक्सप्रेस-वे परियोजना की घोषणा की।
द्वारका एक्सप्रेस-वे की परिकल्पना दिल्ली और गुड़गांव के बीच एक वैकल्पिक लिंक रोड के रूप में की गई थी। इससे दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर यातायात का बोझ घटाने और आने-जाने में समय की बचत के लिए तैयार कराया गया था। वर्ष 2008 में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू करने के बाद 2011 में निर्माण कार्य का टेन्डर हुआ।
वर्ष 2012-14 तक इसका 75% निर्माण पूरा कर लिया गया। 8 मार्च, 2016 को केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय ने इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया। इस परियोजना के पूरा होने में देरी की मुख्य वजह मौजूदा बीजेपी सरकार का ढुलमुल रवैया रहा, जिसके कारण NHAI से अधिसूचना जारी होने में भी देरी हुई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


