BJP District Organization Structure Festival Workshop today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा जिला संगठन संरचना पर्व कार्यशाला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 नवम्बर 2024 7:22 PM (IST)
भाजपा जिला संगठन संरचना पर्व कार्यशाला
भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला संगठन संरचना पर्व कार्यशाला के द्वितीय चरण का आयोजन आज 30 नवंबर शनिवार को दोपहर 12.30 बजे जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम के मुख्य आतिथ्य, सांसद दामोदर अग्रवाल के सानिध्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं जिला संगठन संरचना पर्व प्रभारी दिनेश चंद्र भट्ट के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक में पार्टी के विधायक, जिला प्रमुख, जिला संगठन प्रभारी, सह प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला संगठन संरचना पर्व सहयोगी, सह सहयोगी, महापौर, चेयरमेन, प्रधान, सदस्यता अभियान जिला सहयोगी, सह सहयोगी, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक एवं सदस्य, विधानसभा संयोजक, सदस्यता अभियान विधानसभा प्रवासी अभियान, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल संगठन संरचना सहयोगी अपेक्षित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement