BJP demands reply after overseas Congress chief meets controversial UK leader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस नेताओं से मिल ब्रिटिश नेता ने दिया विवादित बयान, भाजपा ने मांगा जवाब

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 7:36 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं से मिल ब्रिटिश नेता ने दिया विवादित बयान, भाजपा ने मांगा जवाब
नई दिल्ली। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा नीत एनडीए के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही राजनीति से कांग्रेस की पटरी उतरी हुई है। बीच-बीच में थोड़ी बहुत संभलने के बाद उसकी गाड़ी फिर से ट्रैक से उतर जाती है। अब 21 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन आपसी फूट और अनचाही गतिविधियों के कारण कांग्रेस इनके लिए भी पूरी तरह से तैयार नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस ने गुरुवार को फिर से खुद को एक विवाद में फंसा लिया। हुआ यूं कि ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद अतिसंवेदनशील बन चुके कश्मीर के मुद्दे को उठाया है। कॉर्बिन ने कहा कि भारत की कांग्रेस पार्टी के ब्रिटिश प्रतिनिधियों के साथ काफी अच्छी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में हमने कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति पर चर्चा की। क्षेत्र में तनाव कम करने की कोशिश होने के साथ वहां हिंसा का दौर खत्म होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement