यह बात भाजपा को काफी अखरी है। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि भय उत्पन्न करने
वाला! देश की जनता कांग्रेस पार्टी से सफाई चाहती है कि उनके नेताओं ने
विदेशी नेताओं से क्या बात की है? देश की जनता कांग्रेस पार्टी को उनकी इस
धोखेबाजी के लिए करारा जवाब देगी। बैठक में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के
प्रेसिडेंट कमल धालीवाल, जनरल सेक्रेटरी गुरमिंदर रंधावा भी मौजूद थे।
धालीवाल को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नजदीकी माना जाता है।
सोशल मीडिया में धालीवाल के साथ राहुल और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
सहित कांग्रेस के कुछ प्रमुख नेताओं की फोटो वायरल हो रही हैं।