BJP corners saurabh bhardwaj, asks-did AAP won by hacking EVM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सौरभ भारद्वाज को बीजेपी ने घेरा,पूछा- अपने वार्ड में हैकिंग से जीती AAP

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 9:46 PM (IST)
सौरभ भारद्वाज को बीजेपी ने घेरा,पूछा- अपने वार्ड में हैकिंग से 
जीती AAP
नई दिल्ली। एमसीडी चुनावों के दौरान बीजेपी की उम्मीदवार रहीं प्रतिभा चौहान ने सौरभ भारद्वाज पर ईवीएम टेंपरिंग के मुद्दे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधान सभा क्षेत्र से एमएलए सौरभ भारद्वाज के इलाके में 3 वार्ड हैं, 2 वार्ड के पोलिंग बूथ में वह घुस नहीं सकते थे जहां बीजेपी जीती है, लेकिन चिराग दिल्ली वार्ड, जहां वह रहते हैं वहां के एमसीडी के पोलिंग बूथ में वह वोट डालने गए थे। चिराग दिल्ली के इसी पोलिंग बूथ से आप जीती है बाकी सबमें हारी हैं, कुल मिलाकर चिराग दिल्ली वार्ड आप उम्मीदवार 73 वोट से जीती है। अब बीजेपी की हारी उम्मीदवार प्रतिभा चौहान का कहना है कि क्या सौरभ भारद्वाज ने यहां ईवीएम मशीन में हैकिंग की थी क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि वो 90 सेकेंड में कोई भी मशीन हैक कर सकते हैं। वोट डालने आए सौरभ यहां काफी देर रूके थे। उस समय भी मैंने शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। प्रतिभा ने कहा,सौरभ भारद्वाज या तो वह ईवीएम मामले को वापस लें या फिर इस बात को स्वीकार करें कि उन्होंने ईवीएम हैक की। नहीं तो वह शुक्रवार को एफआईआर दर्ज करवाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement