BJP announces Rajya Sabha candidates, rajendra gehlot from rajasthan, Check list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, राजस्थान से राजेंद्र गहलोत को टिकट

khaskhabar.com: बुधवार, 11 मार्च 2020 6:29 PM (IST)
भाजपा राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, राजस्थान से राजेंद्र गहलोत को टिकट
नई दिल्ली/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कुल 11 सीटों के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश से पार्टी ने टिकट दिया है। भाजपा ने कुल 11 में से जहां नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं तो दो सीटों पर सहयोगी दलों को मौका दिया है। राजस्थान से राजेंद्र गहलोत को टिकट मिला है। झारखंड से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को टिकट मिला है वहीं गुजरात से रमीलाबेन बारा और अभय भारद्वाज को पार्टी ने मौका दिया है। इसी तरह से महाराष्ट्र की एक सीट से उदयन राजे भोंसले और दूसरी सीट पर सहयोगी दल आरपीआई(ए) के मुखिया और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को पार्टी ने टिकट दिया है। बिहार से विवेक ठाकुर और असम की एक सीट पर सहयोगी दल बीपीएफ के बुस्वजीत डाइमरी और दूसरी सीट पार्टी नेता भुवनेश्वर कालिता को टिकट दिया है। भाजपा ने मणिपुर की एक सीट से लिएसंबा महाराजा को मैदान में उतारा है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। होली के दिन मंगलवार को हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement