Advertisement
भाजपा और आरएसएस कर रहे दुष्प्रचार : ओवैसी

ओवैसी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार वक्फ बोर्ड को बचाने के लिए वक्फ बोर्ड संशोधन बिल नहीं लाई है। यह बिल इसलिए लाया गया है, ताकि हमेशा के लिए वक्फ बोर्ड को खत्म कर दिया जाए।
बता दें कि कुछ महीने पहले ही केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड संशोधन बिल संसद में लाई थी। लेकिन, सदन में इस बिल को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया था। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद इस बिल को अधिक चर्चा करने के लिए जेपीसी में भेज दिया गया। साथ ही इस बिल पर लोगों की राय लेने के लिए सुझाव भी मांगे गए। इस बिल को लेकर तमाम मुस्लिम संगठनों ने विरोध जताया है। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि इस बिल को लाने की जरूरत नहीं थी। सरकार वक्फ को खत्म करने के लिए बिल लाई है।
ओवैसी ने कलेक्टर वाले मसले पर कहा कि सरकार जो बिल लेकर आई है, उसमें लिखा है कि वक्फ बोर्ड की प्रापर्टी सरकार के नियंत्रण में होगी। जिस पर फैसला जिला कलेक्टर लेगा, जबकि, वह खुद सरकार का हिस्सा है। वक्फ के मामले में कलेक्टर जज कैसे हो सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


