BJP and Congress are rich political parties, we have passion: Paliwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी और कांग्रेस धनाढ्य सियासी दल हैं, हमारे पास जुनून है : पालीवाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023 6:51 PM (IST)
बीजेपी और कांग्रेस धनाढ्य सियासी दल हैं, हमारे पास जुनून है : पालीवाल
-जोधपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और महासचिव विश्वेंद्र सिंह जयपुर। आम आदमी पार्टी का कारवां दिन-ब-बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर 'आप' के उत्साहित कार्यकर्ता जन-जन तक अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लेकर जा रहे हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने जोधपुर पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया साथ ही शहर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान 2018 में जैतारण विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पुखराज बावरी ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता की सेवा करने के उद्देश्य से जिस तरह पुखराज जी ने अरविंद केजरीवाल जी की योजनाओं और मकसद को पूरा करने का संकल्प लिया है यही जज़्बा हर इंसान में होना चाहिए। तभी हम चुनाव रूपी ये जंग जीत पाएंगे। आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आज़ादी के बाद से अभी तक देश की बड़ी आबादी ऐसी है जिसको रोटी, कपड़ा और मकान के लिए रोज़ जूझना पड़ता है। आम आदमी की समस्याओं का समाधान करने के लिए अरविंद केजरीवाल जी दिनरात मेहनत कर रहे हैं। हम राजस्थान वासियों की भी यही कोशिश है कि हम सब मिलकर केजरीवाल जी के सपने को साकार करने में मदद करें। नवीन पालीवाल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब है जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने पूरे धनबल का इस्तेमाल करेंगी लेकिन आम आदमी पार्टी के पास धनबल नहीं है। पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास अगर कुछ है तो वो है कार्यकर्ताओं का हौसला। हमारे कार्यकर्ताओं में जुनून की जो ज्वाला है वो बुझने वाली नहीं। आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल और जुनून के साथ मिलकर धनाढ्य सियासी दलों का मुकाबला करेगी और विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।
प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी सियासी दल चुनाव के समय जनता के बीच में आए हैं उन सब ने जनता को तरह - तरह के सब्ज़ बाग दिखाए लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता की सुध तक नहीं ली। आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो जनता के बीच जाकर दिल्ली और पंजाब में करवाए गए विकास कार्यों और जनहित में लिए गए फैसलों के नाम पर वोट मांग रही है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि सीएम गहलोत अब जनता से काम करने के लिए वोट मांग रहे हैं जबकि पूरे कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जी अपने विधायकों की निगरानी और आपसी उधेड़ बुन में लगे रहे। जिस महंगाई राहत शिविर की बात सरकार कर रही है उसमे खर्च किया गया पैसा भी जनता की गाढ़ी कमाई से लिया गया है तो आखिर कांग्रेस की ये सरकार जनता को कौन सी राहत पहुंचाने का दावा कर रही है ? प्रदेश की सरकार और बीजेपी को ये याद रखना चाहिए कि अब उनकी राजनीतिक दुकान का शटर बंद होने का समय आ गया है। अब ये लोग जनता को बरगलाना बंद कर दें राजस्थान की जनता समझदार है और वो विकास और सकारात्मक राजनीति की नई परिभाषा गढ़ने वाले आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के सकारात्मक विचारों के साथ खड़ी है। अब समय आ गया है जब राजस्थान भ्रष्टाचार मुक्त, बेहतर शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की ओर अग्रसर होगा इसीलिए अब जनता प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement