BJP की नसीहत, CM की कुर्सी छोड़ नीतीश करें केंद्र की राजनीति, मिला यह जवाब
khaskhabar.com: मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 09:19 AM (IST)
संजय पासवान के इस बयान पर जद (यू) भडक़ गया है। जद (यू) के वरिष्ठ नेता और
बिहार के मंत्री श्याम रजक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता कई मौकों पर
कह चुके हैं कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही राजग
का चेहरा रहेंगे तो ऐसे नेता के बयानों का कोई औचित्य नहीं है। जद (यू) के
प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि अगले चुनाव में मुख्यमंत्री पद का
उम्मीदवार नीतीश कुमार ही रहेंगे। किसी के कहने से कुछ नहीं होता है। नीतीश
कुमार को बिहार की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।
(IANS)