khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 2:57 PM (IST)
संघ
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यह तय हुआ कि झुग्गी-झोपडियों वासियों के
लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबी बनाने वाली योजनाएं भी संघ क्रियान्वित
करेगा। आरएसएस के अभ्यास वर्ग और प्रांत प्रचारकों की बैठक में संघ के
पदाधिकारियों ने बुद्घिजीवियों के साथ सामाजिक समरसता, विकास और सामाजिक
दिक्कतों के मुद्दे पर चर्चा की।
सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय
पदाधिकारियों ने बुद्घिजीवियों से कहा कि अगर वे लोग सहयोग करेंगे तो
सामाजिक समरसता बढ़ाई जा सकती है। संघ ने इन बिंदुओं को प्रमुखता से अपने
एजेंडे में शामिल किया है।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 25 जुलाई से अखिल भारतीय पदाधिकारियों के प्रवास शुरू होंगे जो एक साल तक चलेंगे। सूत्रों
के अनुसार जिज्ञासा समाधान सत्र में सामाजिक कुरीतियों के कारण समाज में
व्याप्त असमानता को भी मिटाने की रणनीति बनी। संघ अगले साल गांव-गांव में
शाखा विस्तार के जरिए ही इस समस्या का समाधान करेगा। (आईएएनएस)