नई दिल्ली। सोमवार को हुई और दो पक्षियों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका
के चलते शक्ति स्थल को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
बता दें,सोमवार को दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने शक्ति स्थल का दौरा
किया जिसमें सीपीडब्ल्यूडी, विकास विभाग, पशुपालन विभाग को बैठक के बाद
सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
राय ने दौरे के दौरान सीपीडब्ल्यूडी के
अधिकारियों को वाटर बॉडी के लिए नौका की व्यवस्था करने के लिए कहा। ताकि
शक्ति स्थल के आसपास की घास और वॉटर बॉडी में एंटीवायरस का छिडकाव किया जा
सके।
गोपाल राय ने केंद्रीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री राधामोहन सिंह से मुलाकात
भी की। जिसमें राय ने सçRय सहयोग का अनुरोध किया।
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह? यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive- अखिलेश, अमर सिंह के विरोधी कैसे हो गए, जानें पूरा सच