Advertisement
बर्ड फ्लू से और 8 पक्षी मरे,डीयर पार्क भी बंद

दिल्ली के दोनों चिडियाघर मंगलवार को बंद रहे और डीयर पार्क तो जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक बंद रहेगा। बुधवार को दिल्ली सरकर ने बर्ड फ्लू के मामलों की जानकारी देने और मदद मांगने के लिए हेल्पलाइन नंबर 011 23890318 जारी किया है। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए और पिछले हफ्ते से हो रही पक्षियों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने 23 सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिति का नेतृत्व विकास सचिव संदीप कुमार करेंगे।
दिल्ली चिडियाघर में दो प्रवासी पक्षियों की मौत का पहला मामला 14 अक्टूबर को सामने आया था। उसके दूसरे दिन 11 और पक्षी मृत मिले थे। 17 एवं 19 अक्टूबर को एक-एक पक्षी और मरे। इनमें से आठ पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल और जालंधर भेजे गए, जहां इनमें एच5 इनफ्लुएंजा वायरस होने की पुष्टि हुई। (आईएएनएस)
यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज
यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


