Bio-energy policy for generation of electricity from biomass 2018-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बायोमास से बिजली उत्पादन के लिए जैव ऊर्जा नीति 2018 लागू

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 मार्च 2018 5:50 PM (IST)
बायोमास से बिजली उत्पादन के लिए जैव ऊर्जा नीति 2018 लागू
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में अधिशेष बायोमास से ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा जैव-ऊर्जा नीति 2018 अधिसूचित की है। वर्ष 2022 तक कम से कम 150 मेगावाट बायोमास आधारित बिजली उत्पन्न करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में 8416 हजार टन अतिरिक्त बायोमास की उपलब्धता है, जिसमें बिजली, बायोगैस, जैव-सीएनजी, जैव खाद और जैव-ईंधन उत्पन्न करने के लिए फसलों के अवशेषों के इस्तेमाल की अपार क्षमता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य में लगभग 1000 मेगावॉट बिजली या 11.5 लाख टन जैव-सीएनजी उत्पन्न करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि खेतों में फसल अवशेषों को जलाने के कारण उत्पन्न हो रही पर्यावरणीय प्रदुषण की समस्या से निपटने के लिए इन परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता और बढ़ गई है। बिजली उत्पादन, जिसमें सहउत्पादन, जैव-सीएनजी, बायो-चार एवं जैव ईंधन और जैव-एथेनॉल शामिल हैं, के लिए बायोमास के उपयोग को बढ़ावा देने से न केवल परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे पर्यावरण एवं मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए आय और रोजगार के वैकल्पिक स्रोत भी उत्पन्न होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement