Bike thief arrested in Kota, 6 stolen motorcycles recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 मार्च 2025 2:04 PM (IST)
कोटा में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद
कोटा। उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपी चोरी के बाद बाइकों को सुनसान इलाकों की झाड़ियों में छिपा देता था और उनके पार्ट्स अलग कर बेचता था। पुलिस अधीक्षक ने दिए थे सख्त निर्देश कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृत दुहन ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक और थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह टीम लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी।
डीसीएम अंडरपास से पकड़ा गया आरोपी
उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि फरियादी मनोज कुमार (33) ने 3 मार्च को अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने डीसीएम अंडरपास इलाके में नाकाबंदी कर आरोपी सुरेंद्र सिंह (श्रीराम नगर, कच्ची बस्ती) को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की एक एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अन्य बाइकों के ठिकाने का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने डीसीएम इलाके के तारबाड़ा में झाड़ियों से पांच और मोटरसाइकिलें जब्त कीं।
पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement