Bike riding miscreants snatched mobile from youth in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में बाइक सवार बदमाश छीन ले गए युवक से मोबाइल

khaskhabar.com: सोमवार, 07 जून 2021 11:21 AM (IST)
जयपुर में बाइक सवार बदमाश छीन ले गए युवक से मोबाइल
जयपुर। करधनी थाना इलाके में स्थित निवारू रोड के पास बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर एक युवक से मोबाइल छीनकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि मोबाइल स्नेचिंग की वारदात सोनू साह निवासी मयूरविहार नांगल जैसा बोहरा झोटवाडा के साथ हुई, जिसने थाने में मामला दर्ज करवाया है किवह निवारू रोड स्थित कबाडी का काम करके अपने घर पैदल जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए, जिन्होंने झपट्टा मारकर उसके हाथ में लगा मोबाइल छीन फरार हो गए। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेज रफ्तार से बाइक को दौडाते हुए उसकी आंखों से ओंझल हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार मोबाइल स्नेचरों की तलाश कर रही है। इधर जवाहर नगर थाना इलाके के रहने वाले पंकज आर्य ने मामला दर्ज करवाया है कि वह फोन पर किसी से बात करते हुए पैदल आ रहा था। इस दौरान दो मोटर साइकिल सवार व्‍यक्‍ति उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीन कर ले गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement