Advertisement
राज्य के विकास के लिए घर लौटें बिहारी लोग : अरुण भारती

उन्होंने कहा, "प्रशांत किशोर बिहार के रहने वाले हैं। वह अब अपना पूरा समय बिहार की प्रगति के लिए दे रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा था कि उनका पूरा फोकस अब बिहार पर है। वह बिहार को अन्य राज्यों की तरह प्रगति करते हुए देखना चाहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ऐलान भी किया है कि जनसुराज पार्टी बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।"
वहीं, 'पीके' नाम से मशहूर प्रशांत किशोर बिहार की एनडीए सरकार के साथ ही साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी जमकर बरस रहे हैं। प्रशांत कई बार कई मंचों से कह चुके हैं कि 9वीं फेल नेता कभी बिहार की प्रगति नहीं कर सकता है। बिहार सरकार को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा था कि यहां पर रोजगार नहीं है। जिसकी वजह से बिहारियों को बिहार छोड़कर दूसरे राज्य में नौकरी करने के लिए पलायन करना पड़ता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


