Bihar woman given triple talaq for not drinking liquor, wearing short dress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छोटे कपड़े नहीं पहनने पर पत्नी को दिया तलाक, महिला आयोग ने दिया पति को नोटिस

khaskhabar.com: रविवार, 13 अक्टूबर 2019 10:04 AM (IST)
छोटे कपड़े नहीं पहनने पर पत्नी को दिया तलाक, महिला आयोग ने दिया पति को नोटिस
पटना। पटना में तीन तलाक को लेकर अब अलग ही मामला सामने आया है। पति ने इस लिए तलाक दे दिया कि पत्नी ने छोटे कपड़े और शराब पीने से मना कर दिया। इस बात की शिकायत पीडिता ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की है। इसके बाद उसके पति को नोटिस भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नूरी फातमा नाम की एक महिला ने दावा किया कि उसके पति ने उसे इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने मॉडर्न बनने, छोटे कपड़े पहनने और शराब के सेवन से मना कर दिया था। नूरी ने बताया कि उसकी शादी 2015 में इमरान मुस्तफा से हुई थी। कुछ समय बाद वे दिल्ली शिफ्ट हो गए। पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने बाद इमरान मुझसे शहर की अन्य मॉडर्न लड़कियों की तरह बनने को कहने लगा। वो चाहता था कि मैं छोटे कपड़े पहनूं, नाइट पार्टी में जाऊं और शराब का सेवन करूं। फातमा ने बताया कि ऐसा करने से मना करने पर पति उससे मारपीट करने लग गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement