Advertisement
बिहार: गंगा का जलस्तर घटा तो अब लोगों को सताने लगी भविष्य की चिंता

मानस दियारा के रहने वाले कई लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने आशियाने की चिंता है। ऐसे लोगों का कहना है कि बस गंगा मैया हमारे आशियाने नहीं छीने। लोगों के घर के सामान तो पहले ही बाढ़ के पानी मे बह गए हैं।
कुर्जी बिंदटोली में भी पानी उतरने लगा है। बिंदटोली मोड़ पर बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए बड़े शेड में रहने वाले लोगों को भी भविष्य की चिंता सता रही है। उनका दर्द है कि हर साल तिनका-तिनका जोड़कर सामान जुटाते हैं और बाढ़ उसे बहाकर ले जाती है। हालांकि, उन्हें इस बात का सुकून है कि प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो रहा है।
गंगा के जलस्तर की बात करें तो लगातार नीचे आ रहा है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, गंगा का जलस्तर मनेर, दीघा घाट, गांधी घाट, हाथीदह में लगातार काम हो रहा है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में और कमी होने की संभावना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


