Advertisement
बिहार : पटना में धार्मिक आयोजन के दौरान दीवार गिरी; 30 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

दानापुर की डिप्टी एसपी पल्लवी कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दीवार के नीचे दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालने में जुट गई। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जब यह आयोजन चल रहा था, तब बारिश भी हो रही थी। हादसे में 30-32 लोग घायल हुए हैं। इनमे से गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दीवार गिरने के पहले एक ईंट एक बुजुर्ग महिला पर गिरी और उसके बाद पूरी दीवार भरभरा कर ढह गई। घायलों में कई के हाथ की हड्डी टूटी है तो कई के सिर फूटे हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


