Bihar victim of gang rape in azamgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार की रहने वाली है गैंगरेप की शिकार युवती

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 6:51 PM (IST)
बिहार की रहने वाली है गैंगरेप की शिकार युवती
आजमगढ़। गैंगरेप की शिकार युवती बिहार की रहने वाली है। होश में आने के बाद उसने घटना को बयान किया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। होश में आने के बाद गैंगरेप की शिकार 20 वर्षीया युवती ने बताया कि वह बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के त्रिलोकपुर ऊंचागांव की मूल निवासिनी है। यहां पर वह कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ रह रही। उसने यह भी बताया कि बुधवार को देर रात वह अम्बेडकरनगर जा रही अपनी मां को पहुंचाने के लिए रोडवेज गयी हुई थी। वहां से उन्हें बस पर बैठाने के बाद वह वापस रेलवे स्टेशन के लिए लौटने लगी तो उसे एक खाली आटो रिक्शा मिला। वह उस पर सवार हो गयी। आटो चालक ने नरौली टैक्सी स्टैण्ड पर सवारी लादने की बात कहकर आटो रोक दी। कुछ देर वह फोन पर बात किया। इसके बाद उसका पिकअप चालक दोस्त अपनी पिकअप लेकर व कुछ अन्य दोस्त आये। उन लोगों ने नरौली टैक्सी स्टैण्ड के एकांत में उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद वह लोग उसे लहूलुहान व बेहोशी अवस्था में रोड के किनारे फेंक कर चले गये। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आटो चालक व अज्ञात पिकअप चालक के साथ उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल तक किसी की गिरफ्तारी होना तो दूर की बात पुलिस अभी बलात्कारियों के पहचान तक नहीं पहुंच सकी है।

[@ पत्नी ने लगाई डांट तो पति ने दे दिया तलाक]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement