Bihar: set fire pouring petrol on a youth, police lathicharge people who were protesting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक को पेट्रोल डाल जलाया, विरोध में उतरे लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 4:27 PM (IST)
युवक को पेट्रोल डाल जलाया, विरोध में उतरे लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
पटना। बिहार के दरभंगा में एक युवक को आपसी विवाद में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इस घटना में युवक बुरी तरह से जल गया और फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन पर भी जमकर लाठियां चटकायी। आक्रोशित लोगों ने लहेरियासराय टावर को जाम कर जिला प्रशासन के विरोधी में नारेबाजी की और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कॉमर्शियल चौक के पास की है। इस दौरान उग्र लोगों ने राहगीरो के साथ मारपीट भी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भीड़ को शांत कराने पहुंची पुलिस को पहले आंदोलनकारियों ने खदेड़ दिया और आरोपी की दुकान में तोडफ़ोड़ करने लगे। पुलिस ने बात कर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस की एक बात ना सुनी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement