Advertisement
बिहार : राजद विधायक का मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज, कहा-आखिर सीएम की कौन सी बात मानें

इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "बिहार में सबके लिए काम किया है, आपके लिए भी काम किया है। सब लोग नमन कीजिए।"
राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि हमने पहली बार देखा कि इस चुनाव के दौरान अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में ट्रेनें आईं और एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।
महिला सशक्तीकरण के लिए चुनाव के दौरान सरकार द्वारा 10 हजार रुपए दिए जाने को लेकर आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी के महीने में जब सदन चले, तो मुख्यमंत्री जरूर बता दें कि बिहार की कितनी महिलाओं को उस पैसे से सशक्तीकरण मिला है और कितनी मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री गरीबों के हितैषी हों। उस 10 हजार का उपयोग हुआ कि सदुपयोग हुआ, ये बिहार की जनता और बिहार के माननीय सदस्य ये जानना चाहते हैं।"
इसके अलावा उन्होंने दलित बस्तियों को लेकर भी बात की, जिस पर सत्ता पक्ष के विधायक नाराज हो गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


