Advertisement
बिहार को तेजी से विकास के लिए विशेष सहायता की जरूरत : विजय चौधरी

उन्होंने कहा कि अंत में तो बात विशेष मदद की ही होती है। बिहार के विकास के लिए, योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए, विशेष मदद की जरूरत होती है। किसी भी रूप में मदद हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा है। हम लोग यानी पूरा एनडीए आशांवित है कि बिहार को कुछ विशेष मदद मिलेगी।
इससे पहले संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई गई, जिस पर केंद्र सरकार ने जवाब दिया। केंद्र सरकार ने मौजूदा प्रावधानों का हवाला देते हुए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की संभावना से इनकार कर दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


