Bihar matric examination start from today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार: कडी सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा शुरू

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 1:00 PM (IST)
बिहार: कडी सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा शुरू
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से शुरू हो गई। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,532 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में राज्यभर से 17 लाख 63 हजार 423 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 8,97,168 छात्र और 8,66,255 छात्राएं हैं। पिछले वर्ष की तुलना में करीब ढाई लाख अधिक विद्यार्थी इस वर्ष परीक्षा दे रहे हैं। कदाचार रोकने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। विद्यालय परीक्षा समिति के अलावा सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, सभी परीक्षा केन्द्रों पर 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक प्रतिनियुक्त है। केन्द्र के भीतर मोबाइल, ब्लू टूथ, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलैक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा हॉल के अंदर और बाहर वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement