Advertisement
Bihar : JVP ने बनाई मानव श्रृंखला, हजारों छात्र-नौजवान हुए शामिल, नीतीश को दी चुनौती

अनिल कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 15 साल के राज में प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है। इन 15 सालों में उनकी सरकार एक भी उद्योग बिहार में नहीं लगा पाई।
पलायन के मुद्दे पर भी नीतीश को घेरते हुए उन्होंने कहा, "बेरोजगार युवा आज भी रोजगार की तलाश में अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हैं। विश्वविद्यालय तो छोड़िए, प्रदेश का एक भी स्कूल पढ़ने लायक नहीं है। जिन शिक्षकों को स्कूलों में होना चाहिए था, उन्हें सरकार की गलत नीतियों ने सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर किया है।"
उन्होंने नीतीश कुमार के सुशासन और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे को झांसा करार दिया और कहा कि बिहार में पूरी तरह से कुव्यवस्था फैली हुई है। प्रदेश के तमाम सरकारी कार्यालयों में बिना घूस के कोई काम संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर एक सिंडिकेट बना लिया गया है, जिसकी आड़ में भ्रष्टाचार की नई कहानी लिखी गई और प्रदेश के राजस्व को अब ये लोग लूट रहे हैं।
इस मानव श्रृंखला में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल, युवा अध्यक्ष संतोष यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि प्रकाश, छात्र अध्यक्ष पीयूष कुमार, युवा के उपाध्यक्ष राकेश कुमार, नीरज कुमार यादव, बिंदेश्वरी सिंह, अंशुमान समेत सैकड़ों छात्र और युवा शामिल हुए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


