Advertisement
बिहार : जन सुराज पार्टी ने बेलागंज, इमामगंज के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

उल्लेखनीय है कि जन सुराज ने बिहार की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। चार में तीन सीटों पर जन सुराज ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पहले ही तरारी विधानसभा सीट से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह के नाम की घोषणा की थी।
प्रशांत किशोर ने जन सुराज के उम्मीदवार के चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि जन सुराज मजबूत लोगों को नहीं चुनता, जन सुराज सही लोगों का चयन करता है। जन सुराज योग्यता के साथ-साथ स्वच्छ छवि वाले, जनता के बीच रहे और बिहार को बेहतर बनाने का संकल्प रखने वाले लोगों को अपना उम्मीदवार बनाता है। उम्मीदवार का चयन अन्य पार्टियों की तरह पैसे लेकर या पटना के एक कमरे में बैठकर नहीं किया जाता और न ही पारिवारिक पार्टियों की तरह सिर्फ नेताओं के बच्चों को मौका दिया जाएगा।
गौरतलब है कि तरारी में सीपीआई के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में राजद के सुरेंद्र यादव, इमामगंज में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी और रामगढ़ में राजद के सुधाकर सिंह के लोकसभा पहुंच जाने से ये चारों सीटें खाली हुई हैं। सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। 2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने जनसुराज पार्टी की घोषणा की थी। इस उपचुनाव में जनसुराज पार्टी जोरशोर से लगी हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


