Advertisement
बिहार पहला राज्य जहां ई-वोटिंग के जरिये हुआ मतदान : सम्राट चौधरी

दरअसल, बिहार ने देश में पहली बार ई-वोटिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। शनिवार को नगर निकाय आम चुनाव और उपचुनाव में ऑनलाइन निबंधित 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मोबाइल से ई-मतदान किया। चुनाव में पटना, बक्सर, रोहतास, सारण, बांका और पूर्वी चंपारण के विभिन्न नगर निकायों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
ई-वोटिंग करने वालों में 72.01 प्रतिशत पुरुष एवं 63.38 प्रतिशत महिलाएं हैं। 51 हजार मतदाताओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया था। लेकिन, तीन निकायों की तीन सीटों के लिए मतदान स्थगित होने के बाद कुल 38 हजार ऑनलाइन मतदाता पंजीकृत थे।
राज्य निर्वाचन आयोग भी इसे बड़ी उपलब्धि मानता है। चुनाव में ऑनलाइन और सामान्य मिलाकर 62.41 प्रतिशत मतदान हुआ। 184 वार्ड पार्षद, छह-छह उपमुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद की सीट का फैसला होना है। वोटों की गिनती 30 जून को होगी। कहा जा रहा है कि आयोग का सदैव प्रयास रहा है कि प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, उत्तरदायित्वपूर्ण और सुलभ मतदान प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ई-वोटिंग का प्रयोग किया जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


