Bihar is seen in PM Modis priority: Chirag Paswan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी की प्राथमिकता में दिखता है बिहार : चिराग पासवान

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जून 2025 7:38 PM (IST)
पीएम मोदी की प्राथमिकता में दिखता है बिहार : चिराग पासवान
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सिवान आ रहे हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा कि पीएम मोदी की प्राथमिकता में बिहार दिखता है। चिराग पासवान ने कहा कि यह दर्शाता है कि विकसित बिहार बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री कितने ज्यादा गंभीर हैं। जब-जब प्रधानमंत्री बिहार आए हैं, तब-तब बिहार को हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देकर गए हैं। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी जो सौगात देते हैं, वह धरातल पर दिखती भी है। उनका एक बार फिर बिहार आना विकसित बिहार की नींव को और मजबूत करेगा। लोकसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने की सोच के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं।
राजद नेता तेजस्वी यादव के आयोगों के गठन में परिवारवाद को प्राथमिकता देने वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कई लोग नहीं चाहते कि बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाए, कई लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार की मूलभूत जरूरतों को मुद्दा बनाकर उस पर चुनाव लड़ा जाए और इसी सोच के साथ वे लक्ष्य से भटकाना चाहते हैं।"
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मैं तो नहीं कह रहा हूं कि कोई 'भाई-बहन' आयोग बनना चाहिए। मैं तो बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की बात करता हूं। एनडीए के नेताओं को भटकाने का कोई लाख प्रयास कर ले, हम लोग प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच विकसित बिहार के साथ आगे बढ़ने की है। जो गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं, वे सफल नहीं होंगे।"
राजद के अध्यक्ष लालू यादव के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से बाबा साहेब की तस्वीर को चरणों में रखा गया, वह दृश्य हर उस व्यक्ति को दुखी करता है, जो बाबा साहेब की विचारधारा को मानते हैं और उनकी सोच से सहमत हैं। आज भी देश उनके बनाए संविधान से चल रहा है। ऐसे में उनका अनादर हर देशवासी और बिहारवासी को ठेस पहुंचाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement