बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि इस केस का ट्रायल अहम दौर में है
और ऎसे में हाईकोर्ट ने आरोपी को जमानत देकर गलती की है। इस साल मई में गया
में रोडरेज में आदित्य सचदेवा नाम के युवक की हत्या के मामले में रॉकी
यादव मुख्य आरोपी है। पिछले शुक्रवार सुबह से ही जेल से बाहर उसके समर्थकों
का जमावडा शुरू हो गया था। रॉकी यादव के जेल से रिहा होने के बाद उसके
समर्थकों ने न सिर्फ हु़डदंग मचाया बल्कि पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की भी
की।
रॉकी यादव जेडीयू से निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है। उसके पिता
बिंदी यादव आरजेडी के बाहुबली नेता हैं। रॉकी को जमानत मिलने से आदित्य
सचदेवा के परिजनों ने निराशा जताई है। रॉकी को गुरूवार को पटना हाई कोर्ट
से जमानत मिली थी। बिहार सरकार ने उसकी जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने
का फैसला किया है।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO