Advertisement
बिहार : गया जंक्शन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग, रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
बताया जाता है कि सुबह कई लोग इधर निकले थे तो बोगी में आग दिखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यहां 6 बोगी कि यह ट्रेन खड़ी थी, जिसमें आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया था। इसकी एक बोगी में आग लग गई।
अग्निशमन विभाग के फायर सेफ्टी ऑफिसर अरविंद कुमार प्रसाद ने बताया कि तीन गाड़ियों में आग पर किसी तरह काबू पाया गया है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि संभवत: आग किसी के द्वारा लगाई गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई मरीज रहता या पास में कोई ट्रेन खड़ी होती तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।
मौके पर पहुंचे राहत दल द्वारा अन्य बोगियों को काटकर अलग किया गया। उन्होंने कहा किअब तक आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


