Advertisement
बिहार : राजग में न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर कवायद शुरू, जनता से किए वादे होंगे पूरे

जदयू के एक नेता कहते हैं कि जब भी एक से अधिक दलों की सरकार सत्तारूढ़ होती है तो मित्र दलों में टकराव को टालने के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जाता है। इसका मकसद मिल-जुलकर काम करना होता है।
जदयू नेता संजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि, "सभी दलों के नेता आपस में बैठकर विकास कार्य की नई रणनीति बनाएंगे और विकास का नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जिसे और गति दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इस साल हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन को समन्वय समिति नहीं बनाने के कारण ही छोड़कर राजग के साथ आ गए थे, जिसका उनको लाभ भी मिला।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


